Friday, 23 October 2026
मेरे कार्यकाल में भी पेपरलीक हुए-गुलाबचंद कटारिया।
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो भारत-पाकिस्तान के साथ रहेगा-मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
कटारिया और राठौड़ ने ऐसी बातें तब कहीं जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
=============
15 अक्टूबर को जब राजस्थान के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे थे, तब राजस्थान में दो बड़े व्यक्तियों ने बेवजह की बातें कही। राजस्थान में भाजपा के शासन में गृह और शिक्षा विभाग के मंत्री रहे चुके पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने 15 अक्टूबर को अपने अजमेर प्रवास के दौरान मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि पेपर लीक तो राजस्थान में उनके मंत्री रहते हुए भी हुए थे। उन्हेंा पता है कि पेपरलीक होने से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को कितनी परेशानी होती है। कटारिया ने यह बात तब कही है, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दावा कर रहे हैं कि उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट नहीं हुआ है। सवाल उठता है कि जब भाजपा के शासन में पेपरलीक होने का कोई मुद्दा नहीं है, तब कटारिया 10 वर्ष पुरानी बात को आज क्यों कह रहे हैं़ अब कांग्रेस केा घर बैठे आलोचना करने का अवसर मिल गया है। 15 अक्टूबर को ऐसा कोई विषय नहीं था, जब कटारिया को यह कहना पड़े कि मेरे मंत्री रहते भी पेपरलीक हुए। कटारिया की तरह ही 15 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बेवजह की बात कही। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के समारोह के बादराठौड़ ने कहा, यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो तो हम भारत पाकिस्तान का समर्थन करेंगे, क्योंकि पाकिसतान हमारा पड़ोसी देश है। सवाल उठता है कि जब पूरी दुनिया में पाकिस्तान को आतंकी देश माना जा रहा है, तब मदन राठौड़ पड़ोसी देश होने के कारण पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति क्यों जता रहे हैं? स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी दिखाने के बाद मदन राठौड़ अब कह रहे है कि मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 16-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment