Friday, 23 October 2026
एसआईआर में कथित गड़बडिय़ों को लेकर जब कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली में आंदोलन चल रहा है, तब राजस्थान की केबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।
15 अक्टूबर को ही पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। यह है राजनीति कुशलता।
=============
15 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे है। राजनीतिक क्षेत्रों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। सीएम शर्मा ने 14 अक्टूबर को ही अपनी केबिनेट में पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक नेतृत्व और सेवाकाल के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। मोदी के लिए यह अभिनंदन प्रस्ताव तब पारित किया गया है, जब दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों का आंदोलन चल रहा है। एसआईआर में कथित गड़बडिय़ों को लेकर एक सुनियोजित तरीके से मोदी सरकार की छवि खराब की जा रही है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रतिदिन दिल्ली की सड़कों पर हंगामा कर रहे है। दिल्ली के ऐसे माहौल में राजस्थान में अभिनंदन प्रस्ताव पारित होना भजनलाल शर्मा की राजनीतिक कुशलता भी प्रदर्शित करता हे। शर्मा को पता था कि 15 अक्टूबर को पीएम मोदी से मुलाकात होनी है, इसलिए 14 अक्टूबर को ही तत्काल केबिनेट की बैठक बुलाकर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद सीएम शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण ही ही राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। कांग्रेस दिल्ली में कुछ भी कहरे, लेकिन राजस्थान में चार जल समझौते कर पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। पीएम मोदी के कारण ही रामसेतू जल लिंक परियोजना में मध्यप्रदेश से समझौता हुआ और हरियाणा से यमुना जल लाने के लिए भी अनुबंध किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को वर्श भर पानी मिलता रहे, इसके लिए किसाहू बांध परियोजना पर भी सहमति बनी। पीएम मोदी के कारण ही यूपी, हिमाचल, हरियाणा आदि राज्यों के मुख्यमंत्री राजस्थान के हितों के लिए एक मत हुए। गुजरात से नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए भी अनुबंध हुआ है। राजस्थान का ऐसा कोई जिला नहीं है जो किसी न किसी योजना से न जुड़ा हो। सीएम शर्मा ने पीएम मोदी को लेकर अनेक कार्य गिनाएं जिनसे राजस्थान का विकास हो रहा है।
राजनीतिक कुशलता:
पीएम मोदी के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर सीएम शर्मा ने राजनीतिक कुशलता प्रकट की है। वर्ष 2023 में जब पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब अनेक लोगों ने सरकार चलने पर संदेह प्रकट किया था। लेकिन पिछले तीन वर्षों में शर्मा ने दिखा दिया है कि उनमें भी राजनीतिक कुशलता की कोई कमी नहीं है। हाल ही में शहरी निकाय के चुनाव में 309 में से 200 से भी ज्यादा निकायों में भाजपा को काबिज करवा कर सीएम शर्मा ने कांग्रेस के नेताओं को भी जवाब दे दिया है। अब चार करोड़ मतदाता वाले पंचायतीराज के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीएम शर्मा का दावा है कि इन चुनावों में भी कांग्रेस को हराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ बयान देते हैं, जबकि उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment