Friday, 23 October 2026

33 वर्ष पहले दिवंगत हुए स्वामी चिन्मयानंद जी ने होलोबोट तकनीक से पीएम मोदी आशीर्वाद दिया। मोदी के सवालों के जवाब भी दिए। यह तकनीक का कमाल है। ================ 23 अक्टूबर को दिल्ली के भारत मंडपम में चिनमय मिशन की ओर से वैश्विक अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। इस मिशन का उद्देश्य दुनिया में गीता और वेदांत का ज्ञान फैलाना है। मिशन की स्थापना 1951 में की गई थी। इस वैश्विक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया, लेकिन महोत्सव में चमत्कार तब हुआ, जब लोगों ने अपनी आंखों से 33 वर्ष पूर्व दिवंगत हुए स्वामी चिन्मयानंद ने पीएम मोदी को आशीर्वाद देते देखा। असल में मंच पर होलोबोट तकनीक से दिवंगत स्वामी चिन्मयानंदजी की छवि बनाई गइ। यह छवि ऐसी थी कि लोगों ने स्वामी चिन्मयानंद जी को साक्षात रूप में महसूस किया। स्वामी चिमन्यानंद ने कहा कि मुझे आज भी स्मरण है कि आप (नरेंद्र मोदी) 1993 में गुजरात के बड़ौदा में मुझसे मिलने आए थे। तब आपने मुझे शिकॉगो में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया था। मैंने तब भी कहा था कि एक दिन कोई युवा आएगा और भारत में सनातन संस्कृति का झंडा बुलंद करेगा। आज मैं देख रहा हू कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री है और वे सनातन संस्कृति को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वामी जी ने मोदी को अपना आशीर्वाद भी दिया। दिवंगत स्वामी जी से संवाद करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैं 1993 में स्वामी चिन्मयानंद जी से मिला, तब राजनीति में आने की कोई संभावना नहीं थी, लेकिन स्वामी जी के आशीर्वाद से मुझे राजनीति में आकर देश सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि स्वामी चिन्मयानंद शिकागो में विश्व स्तरीय सम्मेलन में भारत का पक्ष रखे, लेकिन सम्मेलन से पूर्व ही स्वामी जी का दुखद निधन हो गया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक का ही कमाल है कि लोगों को स्वामी जी के साक्षात दर्शन हो रहे है। मालूम हो कि होलोग्राफिक तकनीक से किसी भी व्यक्ति की थ्री डी छवि बनाई जा सकती है। यह छवि वास्तविक नजर आती है। छवि में ही एआई तकनीक का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्ति की आवाज भी सुनाई जा सकती है। इसी थ्रीडी और एआई तकनीक इस्तेमाल 23 अक्टूबर के समक्ष किया गया। S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment