Friday, 23 October 2026

राहुल गांधी को जेन जी का मूड भांपना है तो अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल के माहौल को देखना चाहिए। हिजाब और बुर्का पहनी मुस्लिम लड़कियां भी महंगी खरीददारी कर रही हैं। कुछ वामपंथियों के केजडिय़ा वाले कॉकरोचों आदि के दम पर युवाओं को भड़काया नहीं जा सकता। ================ मैं पारिवारिक कार्य से 20 से लेकर 22 अक्टूकर तक गुजरात के अहमदाबाद में रहा। अहमदाबाद में भीड़ वाले रिवर फ्रंट और पैलेडियम मॉल को देखने का अवसर भी मिला। दशहरे के दिन यानी 20 अक्टूबर को रिवर फ्रंट पर लोगों की जबरदस्त भीड़ थी। 22 अक्टूबर को मुझे पैलेडियम मॉल को देखने का भी अवसर मिला। मैंने देखा कि मॉल में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां इधर से उधर घूम रही थी। मॉल के हर फ्लो पर चार से पांच फूड कोर्ट भी है। इन सभी में स्कूल कॉलेज का बैग लटकाएं युवक-युवतियां बैठे हुए थे। कोई भी पेय और खाद्य सामग्री 200 रुपए से कम नहीं थी। मैंने देखा कि हिजाब और बुर्का पहने मुस्लिम लड़कियां महंगा फास्ट फूड खाने में पीछे नहीं थी। चूंकि यह मॉल विश्व प्रसिद्ध है, इसलिए मॉम में सूई से लेकर कार तक बिक्री के लिए उपलब्ध थी। माना जाता है कि इस मॉल में सभी वस्तुएं महंगी मिलती है। ब्रांडेड उत्पाद तो कुछ ज्यादा ही महंगे है। मॉमल की हर फ्लोर पर युवाओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई। यानी राहुल गांधी को यदि जेनजी का मूड भांपना है तो उन्हें अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल के माहौल को देखना चाहिए। असली जेन जी तो ऐसे ही मॉलों में देखने को मिलते हैं। पैलेडियम मॉल में घूम रे युवाओं को राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों से कोई सरोकार नहीं है। मैंने कुछ युवाओं से वोट चोरी की बात की तो सभी ने कहा कि हमने स्थानीय निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक में अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मध्यमवर्गीय परिवार के युवा भी सौ रुपए की कीमत वाली कॉफी का सेवन करने में पीछे नहीं है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली में कुछ वामपंथियों, केजथ्डय़ा वाले कॉकरोचों आदि के दम पर वोट चोरी के नाम पर युवाओं को भड़काने का माक कर रहे हैं। असल में वामपंथी और केजडिय़ा की विचारधारा वाले कुछ लोग जेन जी है ही नहीं। ऐसे लोग विदेशी ताकतों की मदद से भारत में रिजीम चेंज का सपना देख रहे है। असल में राहुल गांधी को जेन जी का मूड का पता ही नहीं है। राहुल गांधी कभी नट पेपर लीक तो कभी वोट चोरी का मुद्दा बनाकर युवाओं को भड़काने का काम कर रहे है। राहुल गांधी हर बार दावा करते हैं कि यह जेन जी का आंदोलन है, लेकिन ऐसे आंदोलन की हर बार हवा निकल जाती है। लाख कोशिश के बादभी राहुल गांधी देश में कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर पाते। इसकी यही वजह है कि देश का जने जी स्वयं को देश के मौजूदा हालातों में सुरक्षित समझता है। राहुल गांधी यह अच्छी तरह समझ ले कि यदि देश में लगातार विकास नहीं करता तो हिजाब और बुर्का पहने मुस्लिम युवतियां अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल में घूमती नजर नहीं आती। पैलेडियम मॉल उसी अहमदाबाद में चल रहा है, जहां पिछले 30 वर्षों से भाजपा यानी नरेंद्र मोदी का शासन है। हिजाब और बुर्का वाली मुस्लिम युवतियों की मॉल में उपस्थिति बताती है कि आज हर धर्म का व्यक्ति खासकर महिलाएं सुरक्षित हे। राहुल गांधी भले ही दिल्ली में युवाओं को भड़काने की कोशिश करे, लेकिन युवा भी जानता है कि भारत में बुलेटट्रेन अहमदाबाद से मुम्बई के बीच जल्द चलने वाली है। बुलेट ट्रेनका संचालन दर्शाता है कि देश कितनी तेजी से विकास कर रहा है। राहुल गांधी जब जेन जी का मूड भांपने के लिए अहमदाबाद आए तब उन्हें अहमदाबाद, गांधी नगर, साबरमती के रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्यों को भी देखना चाहिए। यहां बुलैट ट्रेन के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जब जेन जी बुलैट ट्रेन को लते हुए देख रहा है, तब दिल्ली में जंतन मंतर पर रिजीम चेंज के लिए क्यों आंदोलन करेगा। अहमदाबाद से अजमेर तक का सफर मैंने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में किया। ट्रेी 22 अक्टूबर को ठीक शाम 7:20 मिनट पर रवाना हुई और अजमेर रेलवे स्टेशन पर रात एक बजे निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गई। ट्रेन के सैकंड एसी कोच में रेल प्रशासन की ओर से तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इसी कोच में राजस्थान हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश और अजमेर के वरिष्ठ वकील गणेशीलाल का परिवार भी सफर कर रहा था। कोच के अंदर साफ सफाई का भी पूरा इंतजाम रहा। जेन जी को भड़काने से पहले राहुल गांधी को रेलवे में हुए व्यापाक विकास को भी देखना चाहिए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment