Friday, 23 October 2026

न्यूज 18 चैनल के सर्वे में उत्तर प्रदेश के 67 प्रतिशत मतदाता चाहते है कि योगी आदित्यनाथ ही तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को 403 में से 219 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। ============== देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुछ माह बाद ही चुनाव होने हैं। चूंकि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है, इसलिए विधानसीाा चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गत दो बार से यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है। यूपी के ुचनाव के मद्देनजर ही देश के प्रमुख राश्ट्रीय न्यूज चैनल न्यूज 18 ने मतदाताओं की राय जानी। चैनल ने यूपी के 30925 मतदाताओं सेचुनाव को लेकर अनेक सवाल पूछे। 16 अक्टूबर को चैनल ने अपनी रिपोर्ट का प्रसारण किया। न्यूज 18 के इस चुनावी सर्वे पर पत्रकार के तौर पर मुझे भी लाइव डिबेट में भाग लेने का अवसर मिला। चैनल की ओर से कहा गया है कि 67 प्रतिशत मतदाता चाहते हैं कि यूपी में योगी आदित्यनाथ ही तीसरी बार भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बने। 24 प्रतिशत मतदाताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा प्रकट की। सर्वे में सामने आया कि 53 प्रतिशत लोग योगी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल से बहुत संतुष्ट है। 65 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि यूपी में भाजपा की सरकार ही बननी चाहिए। चैनल की ओर से कहा गया है कि यूपी की कानून व्यवस्था को केंद्र में रखा गया। यूपी के अधिकांश लोग मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बहुत मजबूत हुई है। सपा और बसपा के लम्बे शासन में यूपी में आए दिन कफ्र्यू की स्थिति रहती थी। अनेक क्षेत्रों से हिंदू समुदाय के लोगों को पलायन करना पड़ा। आजम खान जैसे मंत्रियों ने जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर मुसलमानों की जमीन ही हड़प ली। वक्फ बोर्ड की जमीनों को भी यूनिवर्सिटी के दायरे में शामिल कर लिया। अखिलेश याव के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में जन्मस्थल पर राम मंदिर की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी में कही भी कफ्र्यू नहीं लगा और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बना। आज अयोध्या यूपी में प्रमुख धार्मिक स्थल और पर्यटन केंद्र बन गया है। एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण बताते हैं कि यूपी में तेजी से विकास हुआ है। लोकसभा चुनाव के परिणाम अनुकूल नहीं: न्यूज 18 चैनल के सर्वे में भले ही 67 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार भी मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हो, लेकिन वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम भाजपा और योगी आदित्यनाथ के अनुकूल नहीं रहे। 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा को सिर्फ 36 सीटें ही मिल पाई, जबकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली। चूंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सपा के साथ गठबंधन किया। इसलिए कांग्रेस भी 8 सीटें जीतने में सफल रही। यह बात अलग है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 403 में से मात्र 2 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि सपा ने जिन 62 सीटों पर चुनाव लड़ा उनमें से 310 विधानसभा क्षेत्र हैं, इनमें से 180 विधानसभा क्षेत्रों में सपा को बढ़त मिली। इसी प्रकार कांग्रेस ने जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ा उनमें 85 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांग्रेस को 39 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली। यदि सपा के 180 और कांग्रेस के 39 बढ़त वाले क्षेत्रों को जोड़ दिया जाए तो सपा कांग्रेस के बढ़त वाले क्षेत्रों की संख्या 219 हो जाएगी। जबकि सरकार बनाने के लिए 202 विधायकों की जरुरत है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment