Friday, 23 October 2026
ओम माथुर जब खुद शुद्ध शाकाहारी है तो केरलम् के लोकभवन में मेहमानों को मांसाहारी भोजन कैसे करवा सकते हैं?
मांसाहार को लेकर कांग्रेस का ऐतराज बेमानी।
अजमेर में पुखराज पहाडिय़ा के निवास पर माथुर के साथ भोजन करने का अवसर मिला।
================
23 अक्टूबर को ओम माथुर ने केरलम् के राज्यपाल पद की शपथ ले ली। माथुर सिक्किम से स्थानांतरित होकर केरलम् के लोकभवन में आए हैं। राज्यपाल की शपथ लेते ही माथुर ने घोषणा की कि लोकभवन में अब शुद्ध शाकाहार भोजन का ही उपयोग होगा। यानी लोकभवन की रसोई में मांसाहार भोजन नहीं बन सकेगा। मैं यहां खासतौर से उल्लेख करना चाहता हंू कि क ुछ वर्ष पहले जब ओम माथुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात के प्रभारी थे, तब अजमेर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पुखराज पहाडिय़ा के वैशाली नगर स्थित निवास पर आए थे। उस समय पहाडिय़ा ने दोपहर के भोजन के समय मुझे भी आमंत्रित किया। मुझे माथुर के साथ भोजन करने का अवसर मिला। तब मैंने देखा कि ओम माथुर शुद्ध शाहाकारी है। सवाल उठता है कि जब ओम माथुर खुद शुद्ध शाकाहारी है तो फिर केरलम् के लोकभवन में मांसाहार भोजन की अनुमति कैसे दे सकते हैं? ऐसा कैसे हो सकता है कि ओम माथुर स्वयं तो शाकाहारी भोजन करें, और लोकभवन में आने वाले अतिथियों को मांसाहार वाला भोजन करवाए? लेकिन कांग्रेस को माथुर के इस फैसले पर ऐतराज है। हालांकि कांग्रेस शासित केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने राज्यपाल माथुर के शाहाकार वाले भोजन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन केरलम से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने माथुर की घोषणा पर ऐतराज जताया है। वेणुगोपाल का कहना है कि केरलम में मांसाहार खाने वालों की संख्या ज्यादा इसलिए राज्यपला को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। मालूम हो कि प्रियंका गांधी भी केरलम् के वायनाड से सांसद हैं और पूर्व में राहुल गांधी भी वायनाड के सांसद रह चुके हैं, राज्यपाल ओम माथुर के शाकाहार वाले बयान पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लोकभवन की रसोई को लेकर कांग्रेस का बयान बेमानी है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment