Friday, 23 October 2026

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा, सलमान खान के साथ काम करने वालों को डरने की जरुरत नहीं है, ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। यह है असली धर्मनिरपेक्षता। ================= 18 अक्टूबर को मुम्बई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने जानलेवा हमला किया। लॉरेंस गैंग के सदस्य हरमान संधू और अनिल पंडित का कहना रहा कि टाइगर श्रॉफ को अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने के लिए मना किया था, लेकिन टाइगर ने सलमान कासाथ नहीं छोड़ा। लॉरेंस गैंग ने कहा कि जो भी मुम्बई फिल्म उद्योग में सलमान खान के साथ काम करेगा, उस पर हमले किए जाएंगे। मालूम हो कि पूर्व में कॉमडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी हमला हो चुका है। खुद सलमान खान पर भी लॉरेंस गैंग की ओर से हमले किए गए हैं। सलमान खान पर राजस्थान में विश्वनोई समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। कुख्यात अपराधी लॉरेंस विश्नोई समाज से ही संबंध रखता है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और उपमुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को डरने की जरुरत नहीं है। मुंबई और महाराष्ट्र में ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। टाइगर श्रॉफ पर हमले करने वालों का सुगरा मिल गया है और जल्द ही गोली चलाने वाले पकड़े जाएंगे। डिप्टी सीएम शिंदे ने तो घरजाकर अभिनेता श्रॉफ से मुलाकात की। भरोसा दिलाया गया कि पूरी महाराष्ट्र सरकार साथ खड़ी है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम दर्शाता है कि भारतीयों की हिफाजत करने में धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। सलमान खान भी भारत के नागरिक हैं, इसलिए उनके साथ कोई भी भारतीय काम कर सकता है। सलमान खान के साथ करम करने वाले हर भारतीय की सुरक्षा की जिम्मदेारी सरकार की है। महाराष्ट्र सरकार का यह कथन इसलिए मायने रखता है कि जम्मू कश्मीर में कटटरपंथी लोग हिंदुओं को चुनचुनकर मारते हैं, अनेक महत्वपूर्ण मौकों पर सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना बनायाजाता है। जम्मू कश्मीर में धर्म निरपेक्षता कोई मायने नहीं रखती जबकि महाराष्ट्र में धर्म निरपेक्षता पर पूरी तरह अमल किया जा रहा है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 19-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment