Friday, 23 October 2026

होटल मेरवाड़ा एस्टेट पर सोगानी परिवार का ही नियंत्रण। परिवार के सदस्यों का ही मालिकाना हक। ================ अजमेर के आनासागर के किनारे करीब 2 सौ करोड़ रुपए कीमत वाली होटल मेरवाड़ा एस्टेट पर सोगानी परिवार का ही नियंत्रण है। परिवार के सदस्य विजय सोगानी और विनय सोगानी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सतीश अरोड़ा नाम के व्यक्ति को होटल का मैनेजर नियुक्ति किया था। लेकिन हाल ही में अरोड़ा को मैनेजर के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब होटल प्रबंधन में अरोड़ा का कोई दखल नहीं है। सोगानी बंधुओं ने कहा, होटल की बुकिंग से लेकर सभी प्रबंधकीय कार्य उन्हीं की देखरेख में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि होटल की जो अधिकृत वेबसाइट है उसी से जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य ने होटल के बेचान को लेकर किसी भी समूह से संवाद नहीं किया है। यह होटल उनके परिवार की पुश्तैनी धरोहर है। चूंकि डेढ़ सौ वर्ष पुरानी इस होटल का ऐतिहासिक महत्व है, इसलिए परिवार के सदस्य ही भविष्य में भी होटल का संचालन करते रहेंगे। होटल को उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के शासन काल में बनवाया था और तब यह उनके पूर्वजों का निवास स्थान रहा। समय के बदलाव के साथ सेठ भागचंद की कोठी को होटल का स्वरूप दिया गया और आज अजमेर के प्रमुख समारोह इसी होटल में संपन्न होते हैं। 12 हजार वर्गगज में स्थापित इस होटल में विभिन्न धर्मों के धार्मिक आयोजन भी समय समय पर होते रहते हैं। राजनीतिक समारोह के कारण बड़े नेताओं का भी होटल में आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिकाना हक को लेकर कोई विवाद नहीं है। किसी के पास भी ऐसा प्रमाणिक दस्तावेज नहीं है जिससे यह साबित होता हो कि एक रुपए का निवेश भी किसी बाहरी व्यक्ति ने होटल में किया है। पूर्व में शादी समारोह को लेकर जो कंपनी बनाई गई थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है। अब शादी समारोह के कार्य भी सोगानी परिवार के द्वारा ही निर्धारित होते हैं। होटल के प्रबंधन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829065061 पर विनय सोगानी से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment