Friday, 23 October 2026
दिल्ली में पैदल यात्री क्रॉसिंग नहीं बनने पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने धरने पर बैठने की धमकी दी।
मरम्मत के नाम पर अजमेर में मित्तल अस्पताल के सामने पार्क और पाथ-वे 3 माह से बंद पड़ा है। क्या अजमेर का कोई मजिस्ट्रेट धरने पर बैठेगा?
क्योंकि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं।
==============
दिल्ली में हाईकोर्ट चौराहे पर पैदल यात्री क्रॉसिंग नहीं बनाने पर सुप्रीम कोर्ट के जज जे.बी.पादरीवाला और के.वी. विश्वनाथन ने धरने पर बैठने की धमकी दी है। 16 अक्टूबर को इन दोनों जजों ने मौखिक तौर पर कहा कि संबंधित चौराहे पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए हैं, लेकिन इसके साथ भी सरकारी अमला काम नहीं कर रहा है। अब यदि काम में विलंब हुआ हो वे स्वयं हाईकोर्ट चौराहे पर जाकर धरने पर बैठ जाएंगे। देश के न्यायिक इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जनता से जुड़ी किसी समस्या के लिए सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने धरने पर बैठने की धमकी दी है।
क्या अजमेर में मजिस्ट्रेट धरना देंगे?:
अजमेर में पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल के सामने बने सरकारी पार्क टौर आनासागर के पाथवे को मरम्मत करने के नाम पर तीन माह पहले बंद किया गया था। तब प्रशासन ने पार्क के मुख्यद्वार पर एक फ्लैक्स लगाया। इस फ्लेक्स पर लिखा गया है कि पार्क और पाथवे की मरम्मत के लिए 10 दिनों तक आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा। एक माह गुजर जाने के बाद प्रशासन के 10 दिन पूरे नहीं हुए। तब प्रशासन ने इस सूचना को ही हटा दिया। अब तीन माह गुजर गए हैं, लेकिन पार्क और पाथवे के प्रवेश द्वार को आमजन के लिए नहीं खोला गया है। यह पार्क और पाथवे पुष्कर रोड क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों के नागरिकों के लिए यही पर आते थे। सवाल उठता है कि जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने जनता कीसमस्या के समाधान के लिए धरने पर बैठने की धमकी दी है, क्या उसी प्रकार की धमकी अजमेर में तैनात कोई मजिस्ट्रेट देगा? जब सुप्रीम कोर्ट के जज ऐसी धमकी दे सकते हैं तो फिर अजमेर के मजिस्ट्रेट क्यों नहीं? मजिस्ट्रेटों को धमकी इसलिए देनी चाहिए क्योंकि प्रशासन के संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यदि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सरोकार होता तो दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों को धरने पर बैठने की धमकी नहीं देनी पड़ती। अजमेर में पुष्कर रोड के सरकारी पार्क और पाथवे की मरम्मत और खुलवाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता पहल कर सकते हैं?
S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment