Sunday, 25 October 2026

25 वर्ष पूरे होने पर अजमेर के रसोई रेस्टोरेंट में जश्न का माहौल। 31 अक्टूबर तक ग्राहकों को एक डेजर्ट फ्री। 2001 में स्वामी कॉम्प्लेक्स की शुरुआत के साथ मॉल संस्कृति का उदय। राजनीति के उतार चढ़ाव भी देखे। ================ वर्ष 2001 में अजमेर में पहली बार इंडिया मोटर सर्किल पर स्वामी कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ हुआ और इसी के साथ अजमेर में मॉल संस्कृति का उदय भी हुआ। कॉम्प्लेक्स के मालिक कंवल प्रकाश किशनानी को तब उम्मीद नहीं थी कि एक दिन अजमेर में मित्तल मॉल जैसे बड़े बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स भी बनेंगे, लेकिन आज किशनानी को गर्व है कि उन्होंने छोटे स्तर पर जो शुरुआत की वह अब अजमेर में विशाल रूप ले चुकी है। कॉमप्लेक्स की श्ुारुआत के साथ ही रसोई रेस्टोरेंट का का भी शुभारंभ किया गया। अजमरे में आए दिन नए रेस्टोरेंट खुलते हैं लेकिन कुछ समय बाद बंद भी हो जाते है। लेकिन रसोई रेस्टोरेंट एकमात्र ऐसा रेस्टोरेंट है जो गत 25 वर्षों से लगातार चल रहा है। स्वामी कॉमप्लेक्स की चौथी मंजिल पर चलने वाले इस रेस्टोरेंट में समय के साथ बदलाव भी किए गए। वर्ष 2011 में रेस्टोरेंट को ट्रेन का लुक दिया गया। आज नए दौर के परविर्तन किए गए है। रेस्टोरेंट की कमान कंवल प्रकाश के पुत्र गौरांग किशनानी ने संभाल ली है। मुंबई से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद गौरांग ने अपने परिवार के परंपरागत कारोबार को आगे बढ़ाया है। भले ही रेस्टोरेंट का उद्देश्य स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाना होगा, लेकिन गौरांग ने जो नए प्रयोग किए है उसमें अब रेस्टोरेंट की छत पर बड़े आयोजन भी हाने लगे हैं। चौथी मंजिल पर रेस्टोरेंट होने के बाद भी दिन भर ग्राहकों की भीउ़ रहती है। ग्राहकों के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। गौरांग ने बताया कि 31 अक्टूबर तक जो भी ग्राहक आएंगे उन्हें प्रबंधन की ओर से एक डेजर्ट (मिठाई या आइसक्रीम) निशुल्क दी जाएगी। गौरांग ने कहा कि उन्हें गर्व है कि पिता कंवल प्रकाश ने जो पौधा लगाया था आज वह वटवृक्ष बन गया है। किसी भी रेस्टोरेंट का 25 वर्ष तक लगातार चलना आसान काम नहीं है । राजनीति के उतार चढ़ाव: कंवल प्रकाश किशनानी भाजपा के वरिष्ठ नेता भी है। इसलिए स्वामी कॉम्प्लेक्स और रसोई रेस्टोरेंट ने राजनीति के उतार चढ़ाव भी देखे हैं। किशनानी ने अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे के हर बार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अपनी राजनीतिक इच्छाओं के चलते किशनानी ने रसोई रेस्टोरेंट में वर्षों तक भाजपा के कार्यक्रम करवाए। यही वजह रही कि भाजपा के दिग्गज नेता रसोई रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन करते रहे, लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में रेस्टोरेंट में राजनीति से जुड़े कार्यक्रम बंद हो गए हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है कि पुत्र गौरांग किशनानी को राजनीति से कोई रुचि नहीं है। कंवल प्रकाश भी भाजपा की राजनीति से ज्यादा सामाजिक क्षेत्र में सक्रियहो गए है। रसोई रेस्टोरेंट और स्वामी कॉम्प्लेक्स की विकास यात्रा की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9351397710 पर कंवल प्रकाश किशनानी से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 25-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment