Sunday, 25 October 2026

मोदी तो क्या, मोदी का बाप भी जाएगा-खडग़े, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष। सत्ता के बगैर कांग्रेस छटपटा रही है। ================ 25 अक्टूबर को पटना के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को भी राजनीति में घसीट लिया। असल में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के कथन पर खडग़े ने आवेश में आते हुए कहा कि मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा। इससे पहले खडग़े पीएम मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाते रहे। जब खडग़े के भाषण के दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी को हटाने के लिए विद्रोह की जरुरत है। जब तक विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी को हटाया नहीं जा सकता। 80 वर्ष की उम्र के पार खडग़े ने कार्यकर्ता की पूरी बात को नहीं सुना और आखिरी वाली लाइन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी तो क्या, मोदी का बाप भी जाएगा। यदि खडग़े अपने कार्यकर्ता का पूरा कथन सुन लेते तो मोदी के बाप को राजनीति में नहीं घसीटते, लेकिन साफ जाहिर है कि सत्ता के बगैर कांग्रेस के नेता छटपटा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। कांग्रेस के नेता जब लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मोदी को सत्ता से बाहर नहीं कर पा रहे है, तब वोट चोरी के नाम पर देशवासियों को भड़काने का काम किया जा रहा है। अक्टूबर माह में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पूरा प्रयास किया कि देश में फ्रांस, इटली, अल्बानिया देशों के जैसी हिंसा हो, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी कांग्रेस को सफलता नहीं मिली। अब एक नवंबर को दिल्ली में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया है। जब पूरे देश में दीपावली पर्व का उत्साह है, तब दिल्ली में लाखों लोगों को एकत्रित कर मोदी सरकार को हटाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस और उसके समर्थक नेता चाहते हैं कि भारत में भी मुस्लिम देश बांग्लादेश की तरह सत्ता परिवर्तन हो जाए। यानी लोग संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए और नरेंद्र मोदी को देश छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया जाए। ऐसी बातें दिल्ली के प्रदर्शनों में कही भी गई है। देखना होगा कि एक नवंबर को कांग्रेस दिल्ली में कैसे हालात उत्पन्न करती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment