Thursday 12 April 2018

वसुंधरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी।

वसुंधरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी। 
हाड़ौती क्षेत्र के किसानों ने दी कोटा में गिरफ्तारी।
एमपी की तर्ज पर 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल गेहंू खरीदने की मांग।
======

12 अप्रैल को हाड़ौती क्षेत्र के किसानों ने कोटा के कलेक्ट्रेट के बाहर  बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां दी। इनमें किसान परिवारों की महिलाएं भी शामिल थी। हाड़ौती के किसान पिछले दस दिनों से कोटा कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे थे, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों की कोई सुध नहीं ली। यही वजह रही कि 12 अप्रैल को किसानों ने अर्द्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और फिर गिरफ्तारी दी। किसानों के प्रतिनिधि दुनीचंद का कहना था कि बाहर भूखे मरने से तो अच्छा है कि जेल में दो वक्त की रोटी खाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने पर बैठे किसानों को सरकार ने गंभीरता के साथ नहीं लिया। अर्द्धनग्न किसानों ने प्रदर्शन के दौरान वसुंधरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के जमकर नारे लगाए। किसानों का सवाल था कि जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार दो हजार रुपए प्रति क्विंटल गेहंू की खरीद कर रही है तो फिर राजस्थान में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? किसानों ने लहसुन की खरीद भी 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने की मांग की। राजस्थान ही नहीं उत्तर क्षेत्र में लहसुन की सार्वाधिक पैदावार हाड़ौती क्षेत्र में होती है। किसान पहले ही अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। सरकार ने अभी तक भी सम्पूर्ण कर्ज माफी भी नहीं की है। किसानों का कहना रहा कि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को यह नहीं पता कि किसान किस मुसीबत के साथ रह रहा है। यदि यही हालात रहे तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर होगा।
एस.पी.मित्तल) (12-04-18)

नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in

https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal

www.facebook.com/SPMittalblog

Blog:- spmittalblogspot.in

M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)

================================

M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment