Sunday 29 April 2018

तो राहुल गांधी को अंतिम समय भगवान शिव का ही ध्यान आया। इसलिए अब दर्शन के लिए कैलाश मानसरोवर जाएंगे।
======

29 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से जन आक्रोश रैली की गई। रैली में सोनिया गांधी के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की, लेकिन इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने भाषण में गंभीर होते हुए विगत दिनों जब उनका हवाई जहाज 8 हजार फीट ऊंचाई से नीचे गिर रहा था, तब उन्हें लगा, गाड़ी गई, तभी उन्हें कैलाश मानसरोवर का भी ध्यान आया। उन्हें लगा कि वे तो कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं, अब जब विमान सुरक्षित उतर गया तो मैं कैलाश मानसरोवर जाना चाहता हंू। मैं कर्नाटक के चुनाव के बाद 15 दिनों के लिए कैलाश मान सरोवर की यात्रा पर जाऊंगा।
यह है महिमाः
कैलाश पर्वत और मानसरोवर को धरती का केंद्र माना जाता है। यह हिमालय के केंद्र में है। मानसरोवर वह पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। यह हिन्दुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल है। संस्कृत शब्द मानसरोवर, मानस तथा सरोवर को मिल कर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- मन का सरोवर।

No comments:

Post a Comment