Friday 13 April 2018

तो क्या अब देवनानी को अपनों से ही चुनौती मिलने लगी है।

तो क्या अब देवनानी को अपनों से ही चुनौती मिलने लगी है।
किशनानी और शेखावत की पहल पर आया सिंधी समुदाय।
=====


अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां कुछ ज्यादा ही हो रही है। इस क्षेत्र से वासुदेव देवनानी भाजपा के विधायक हैं और इस समय प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री भी हैं। चूंकि गत दो चुनावों में कांग्रेस ने गैर सिंधी को उम्मीदवार बनाया इसलिए देवनानी का उत्तर क्षेत्र के सिंधी समुदाय पर एक छत्र कब्जा रहा। सिंधी सीट बरकरार रखने के लिए सिंधी समाज भी देवनानी के साथ रहा। लेकिन इस बार कांग्रेस ने भी सिंधी उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। ऐसे में कांग्रेस की गतिविधियों में भी बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। 12 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े धर्मजागरण प्रकल्प के अखिल भारतीय संस्कृति समन्वयक संस्थान का एक कार्यक्रम अजमेर के वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में हुआ। कोई डेढ़ हजार की क्षमता वाला सभागार खचाखच भरा हुआ था। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अजमेर चेप्टर के संरक्षक कंवल प्रकाश किशनानी और अजमेर के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से था। शेखावत इस संस्थान के अध्यक्ष हैं। चूंकि यह कार्यक्रम सिंधी संस्कृति पर आधारित था, इसलिए बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए। हालांकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक देवनानी ने ही की, लेकिन सब जानते हैं कि सिंधी समुदाय के लोगों को एकत्रित करने में किशनानी और शेखावत की भूमिका ही महत्वपूर्ण रही। किशनानी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। सब जानते हैं कि शेखावत का देवनानी से पुराना छत्तीस का आंकड़ा रहा है। इसलिए शेखावत ने भी पूरी ताकत लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। माना जा रहा है कि अब देवनानी को अपने ही क्षेत्र में अपने ही लोगों से चुनौती मिलने लगी है। मालूम हो कि इस क्षेत्र से देवनानी तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और अब नवम्बर में होने वाले चुनाव में चैथी बार भी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। यह बात अलग है कि हाल ही में हुए लोकसभा के उपचुनाव में देवनानी के क्षेत्र से भाजपा करीब सात हजार मतों से पिछड़ गई थी, जबकि गत लोकसभा के चुनाव में इसी क्षेत्र से 35 हजार मतों की भाजपा को बढ़त रही थी। 
एस.पी.मित्तल) (13-04-18)

नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in

https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal

www.facebook.com/SPMittalblog

Blog:- spmittalblogspot.in

M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)

================================

M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment