Sunday 29 April 2018

अजमेर में 14 जातियों के 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह।
सेवा भारती की अनोखी पहल। 
गद्गद हो गए दूल्हा-दुल्हन।
========

29 अप्रैल को अजमेर के पटेल मैदान पर सेवा भारती की ओर से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह का समारोह उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामचरण बंसल ने बताया कि 14 जातियों के 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया है। सेवा भारती प्रदेश भर में ऐसे समारोह वर्ष 2010 से आयोजित कर रही है। अब तक करीब 16 सौ जोड़ों का विवाह हो चुका है। पटेल मैदान के समारोह में सेवा भारती के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी, संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः7 बजे से सामूहिक विवाह के कार्यक्रम शुरू हुए और दोपहर तीन बजे जोड़ों की विदाई कर दी गई। बारात अग्रवाल स्कूल से शुरू होकर पटेल मैदान पहुंची। सभी जोड़ों को घरेलू सामान समिति की ओर से उपलब्ध करवाया गया। अनेक भामाशाहों ने अपनी ओर से दुल्हन को सुहाग की अनेक वस्तुएं भी दी। बंसल ने कहा कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह से जहां विवाह के खर्चों में कमी होती है वहीं जरुरत मंद परिवारों के विवाह भी धूमधाम से सम्पन्न हो जाते हैं। 

No comments:

Post a Comment