Sunday 15 April 2018

लोक दल के टिकट पर आदर्श जाट महासभा लड़ेगी राजस्थान में चुनाव।

लोक दल के टिकट पर आदर्श जाट महासभा लड़ेगी राजस्थान में चुनाव। भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया।
=====


15 अप्रैल को अजमेर के बीके कौल नगर स्थित होटल न्यू होली डे इन के सभागार में किसान चैपाल हुई। इस चैपाल में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नवम्बर में होने वाले विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के उम्मीदवार सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चैपाल के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह च ौधरी ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार सामन्तशाही रवैया अपनाते हुए किसानों को प्रताड़ित कर रही है। अब किसान जाग चुका है। प्रदेश के किसानों ने भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों को नकार दिया है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जो धोखा किया है उसे किसान कभी माफ नहीं करेगा। महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में किसान का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने भाजपा को सांपनाथ और कांग्रेस को नागनाथ बताया। प्रेस काॅन्फ्रेंस में महासभा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजयपाल च ौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव राष्ट्रीय लोक दल के नेतृत्व में सभी छोटे दल मिलकर लड़ेंगे। किसान चैपाल में किसान नेता रामस्वरूप च ौधरी, राजेश पुनिया, योगराज सिंह च ौधरी, रामस्वरूप, शंकर लाल जाट, अमरचंद च ौधरी, अजीत भादू, मदनलाल गौरा, घनश्याम चैयल, मुकेश लामरोड, अमरचंद झांझड़ा आदि ने भी संबोधित किया। 

No comments:

Post a Comment